उत्तराखंड

हल्द्वानी के नारायण ने दो-दो दिन पानी पीकर एंबुलेंस चलाकर बचाई मरीजों की जान

हल्द्वानी : कोरोना महामारी के समय एंबुलेंस चालक दिनरात सेवा कर मरीजों की जान बचाने में जुटे हैं। कई एंबुलेंस चालक दो-दो दिन तक केवल पानी पीकर दिनरात मरीजों को अस्पतालों को पहुंचा रहे हैं। ऐसे ही एक एंबुलेंस चालक नारायण मेहरा भी है। कोरोना काल से ही क्रिटिकल मरीजों को वह शहर के अस्पतालों के साथ ही दूसरे राज्यों के अस्पतालों तक ढो रहे हैं।

देवलचौड़ में रहने वाले नारायण मेहरा आइसीयू एंबुलेंस चलाते हैं। कोरोना काल की शुरुआत से ही उन पर मरीजों को जल्द अस्पताल तक पहुंचाने का दबाव बढ़ गया। नारायण बताते हैं कि पिछले साल 22 मार्च को लॉकडाउन लगते ही उनकी कोविड डयूटी लग गयी थी। अनलाक के बाद भी उनकी डयूटी वैक्सीन लाने में लगायी गई। इसके साथ ही वह क्रिटिकल मरीजों को शहर के अस्पतालों में लाने के अलावा दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ व बरेली के अस्पतालों तक ले गए। कोरोना काल से अब तक उनको करीब 30 बार दो-दो चक्कर दिल्ली या चंडीगढ़ के लिए लगातार लगाने पड़ गए।

Related Articles

Back to top button