उत्तराखंड

आज पहुंचेगी 92500 कोविशिल्ड, देहरादून को मिलेंगी सबसे ज्यादा 

देहरादून I केंद्र सरकार बुधवार को 92500 कोविशिल्ड वैक्सीन भेज रही है, उसमें से सबसे ज्यादा 22500 वैक्सीन देहरादून जिले को मिलेंगी। इनमें 84560 वैक्सीन कोविड के बीच काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगी। 2330 वैक्सीन केंद्रीय स्वास्थ्य कर्मियों और 3100 वैक्सीन सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा को मिलेगी।

किस जिले को कितनी वैक्सीन मिलेंगी
जिला    –    वैक्सीन
अल्मोड़ा  –    5500
बागेश्वर  –    3000
चमोली   –    2,000
देहरादून –    22,500
हरिद्वार –    15,000
नैनीताल  –   9500
पौड़ी   –     6000
पिथौरागढ़-   4500
रुद्रप्रयाग  –  2000
टिहरी     –  6000
ऊधमसिंह नगर -8500
उत्तरकाशी –  3500
कुल योग   –  92500

प्रदेश में 1882 स्वास्थ्य कर्मियों ने लगवाई वैक्सीन
प्रदेश में कोविड टीकाकरण के तीसरे दिन 1882 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। पहले दिन की तुलना में टीका लगवाने वाले कर्मचारियों की संख्या लगातार कम हो रही है। तीन दिन में कुल लक्ष्य का 5.43 प्रतिशत कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं 20 जनवरी को प्रदेश में टीकाकरण नहीं किया जाएगा।

केंद्र सरकार ने पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड वैक्सीन लगवाने का लक्ष्य रखा है। उत्तराखंड को 1.13 लाख कोविशील्ड वैक्सीन मिली है। जिसमें जिला वार लाभार्थी स्वास्थ्य कर्मियों के हिसाब से वैक्सीन की डोज दी है। 13 जिलों को 112620 वैक्सीन दी गई है। इसमें दो खुराक के हिसाब से 50 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जानी है।

Related Articles

Back to top button