राशिफल

पढ़ें 29 दिंसबर का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज राशि स्वामी मंगल व सूर्य का नवम व चन्द्रमा का सप्तम गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। तिल का दान करें। जॉब में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। सफेद व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-
राशि स्वामी शुक्र का नवम व चन्द्रमा का खष्ठम गोचर शिक्षा को विस्तार देंगे। मंगल आपसे जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे।सफेद व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।मीडिया व बैंकिंग जॉब के करियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल- 
चन्द्रमा का पंचम व सूर्य बुध का सप्तम गोचर शिक्षा व संतान के लिए बहुत ही शुभ है। मीडिया व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है। परिवार में धार्मिक कार्य दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल-
चन्द्रमा का शुक्र प्रधान तुला गोचर इस राशि के पारिवारिक कार्यों के लिए मंगलमय है। व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बैंकिंग, आईटी व टीचिंग जॉब में गुरु व बुध उन्नति दे सकते हैं। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। ऑफिस कार्यों में आज ज्यादा व्यस्त हो सकते हैं।

5. सिंह राशिफल- 
जॉब में सूर्य व बुध के पंचम व चन्द्रमा के तुला गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज कार्यों के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। सफेद व हरा रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 
शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का तृतीय गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। हनुमानचालीसा का 07 बार पाठ करें। बैंगनी व सफेद रंग शुभ है।तिल का दान करें।

7. तुला राशिफल-
मैनेजमेंट, मीडिया व आईटी जॉब के करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी तथा उच्चाधिकारियों से लाभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-
आज चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश व तृतीय शुक्र शनि शुभ है। उदर विकार संभावित है। जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

9. धनु राशिफल- 
बुध व सूर्य का द्वितीय गोचर पॉलिटिक्स में सफलता के लिए अति अनुकूल है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।धन का व्यय होगा। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। चावल का दान करें।

10. मकर राशिफल- 
गुरु का इस राशि से द्वितीय व शुक्र शनि का इसी भाव में गोचर जॉब में उन्नति देंगे। शुक्र व गुरु मैनेजमेंट व फाइनेन्स जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नारंगी व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 
गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का नवम व सूर्य बुध का एकादश गोचर नवीन व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल- 
छात्र करियर में सफल रहेंगे। गुरु का व्यय भाव व चन्द्रमा का अष्टम गोचर व्यवसाय में संघर्ष दे सकते हैं। आज किसी प्रिय मित्र के व्यवहार से कष्ट हो सकता है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

Related Articles

Back to top button