यूथ पार्लियामेंट में राजेश कुमार को गुजरात प्रदेशाध्यक्ष तथा पारस राठौड़ को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा।
Anil makwana
अहमदााद
यूथ पार्लियामेंट राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित कुमार खन्ना ने सन्गठन को सक्रिय एंव मजबूत बनाने के लिए की नियुक्तिया।
अहमदाबाद,21 सितंबर 2020:यूथ पार्लियामेंट डीएनटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित कुमार खन्ना द्वारा सन्गठन को और अधिक सक्रिय तथा मजबूत बनाने के उद्देश्य से श्रीगंगानगर निवासी देवेंद्र पेंसिया को राजस्थान विस्तारक नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित कुमार खन्ना ने बताया कि यूथ पार्लियामेंट के राष्ट्रीय चेयरमेन रामेराम नागर तथा राष्ट्रीय मैनेजमेंट बोर्ड की सदस्य वर्षा मेघवाल की अनुशंषा पर राजेश कुमार को गुजरात प्रदेशाध्यक्ष तथा पारस राठौड़ को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा।अमित कुमार खन्ना ने बताया कि पूरे भारतवर्ष में यूथ पार्लियामेंट डीएनटी की प्रदेश इकाइयो का गठन किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि यूथ पार्लियामेंट का मुख्य उद्देश्य सम्पूर्ण भारतवर्ष में जनजातीय क्षेत्रो में शिक्षा,चिकित्सा,समेत अनेको सुविधाए उपलब्ध करवाना है।यूथ पार्लियामेंट सम्पूर्ण देशभर में राष्ट्रहित की भावना का विकास करते हुए सामाजिक,राजनीतिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहा है।