उत्तराखंड

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा – मंगल गीत गाने वाली महिलाओं की पेंशन सरकार ने रोकी

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने प्रदेश में शगुन अक्षर या मंगल गीत गाने वाली महिलाओं को पेंशन नहीं देने को लेकर भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के इन महिलाओं को पेंशन देने के फैसले की भाजपा सरकार ने भ्रूण हत्या की है।

इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट में रावत ने कहा कि 2017 में उनके कार्यकाल के बाद आई भाजपा की सरकार ने दर्जनों निर्णयों को क्रियान्वित नहीं किया। कई को आधे में रोक दिया। ऐसा ही गर्भावस्था में हत्या का मामला मंगल गीत या शगुन अक्षर गाने वाली महिलाओं से जुड़ा है। उनकी सरकार ने इन महिलाओं को पेंशन योजना में शामिल करने की बात कही थी। उनके मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया व आदेश जारी हुआ।

उन्होंने कहा कि पेंशन पहुंचने से पहले कांग्रेस सरकार चली गई। हम चुनाव हार गए। उन्होंने कहा कि मंगल गीत गाने वाली महिलाएं ग्रामीण व शहरी संस्कृति की महत्वपूर्ण ध्वज वाहक हैं। इस संस्कृति को बुलंद व जिंदा रखना है ताकि ये परंपराएं चलती रहें।

Related Articles

Back to top button