उत्तराखंड
उत्तराखंड: विनोद कुमार सिंघल बने वन विभाग के नये मुखिया, 29 वनाधिकारियों के भी हुए तबादले

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग का नया मुखिया विनोद कुमार सिंघल को बनाया गया है। मौजूदा मुखिया राजीव भरतरी को जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष बने हैं। इसके साथ ही मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक जेएस सुहाग से यह जिम्मा वापस लेकर मुख्य वन संरक्षक पराग मधुकर धकाते को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही 29 अन्य वनाधिकारियों के तबादले भी कर दिए गए हैं।