उत्तराखंड

दून समेत पांच जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश राज्यभर में दुश्वारियां भी बढ़ी हुई है। गंगोत्री हाईवे नेताला के पास भूस्खलन से अवरुद्ध है। वहीं, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डाबरकोट के पास मलबा आने से बंद है। यहां मार्ग खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई। इसके अलावा यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू बैंड और पालीगाड़ में भी अवरुद्ध हुआ है।

उत्तराखंड में बारिश के चलते दुश्वारियां बनी हुई हैं। जगह-जगह मार्ग बंद हो रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। बीते रोज चमोली जिले के नारायणबगड़ विकासखंड के पंती गांव में बादल फटने से कई घरों को नुकसान पहुंचा। खालगाड गदेरे(नाला) में भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से नुकसान पहुंचा है। आपदा में एक युवती घायल भी हुई, जिसका उपचार कराया जा रहा है। मसूरी में भी रातभर मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहा।

Related Articles

Back to top button