उत्तराखंड
हरिद्वार: विवाहिता ने पति, ससुर और नन्दोई पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। हरिद्वार के कनखल क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने मायके दिल्ली जाकर संगम विहार थाने में शिकायत दी। इसमें विवाहिता ने पति, ससुर और नन्दोई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। संगम विहार थाने से हरिद्वार पहुंटी जीरो एफआइआर पर कनखल थाने में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
कनखल क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति तरुण गुप्ता समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। विवाहिता ने ये भी आरोप लगाया कि पति तरुण गुप्ता, ससुर रामबाबू गुप्ता समेत नन्दोई बृजेश और पंकज गुप्ता निवासी राजा गार्डन कनखल ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके साथ ही दहेज के लिए उत्पीड़न में घर की कई महिलाओं ने भी साथ दिया। संगम विहार थाने में जीरो एफआइआर के बाद यह मामला कनखल भेज दिया गया। एसएचओ कनखल कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।