मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत आपदा प्रभावित क्षेत्र देवप्रयाग में ग्राउंड जीरो पर पहुंचे।
Anil Makwana

उत्तराखंड
रिपोटर – दिपक गुप्ता
मुख्यमंत्री लगभग 11 बजे पूर्वाह्न आपदा प्रभावित क्षेत्र पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों से मुलाकात की। कहा हर सम्भव सहायता दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने ग्राउंड जीरो पर पहुंच जायजा लिया और जिलाधिकारी को प्रभावितों को अनुमन्य सहायता जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत के साथ कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक श्री विनोद कण्डारी, जिलाधिकारी ईवा श्रीवास्तव, एसएसपी भी मौजूद हैं।
देवप्रयाग में बीते मंगलवार को बादल फटने की घटना में बड़े पैमाने पर संपत्ति का नुकसान हुआ है। हालांकि, ईश्वर की कृपा से कोई जनहानि नहीं हुई है। वस्तुस्थिति का जायजा लेने के लिए आज मैं अपने सहयोगी मंत्रीगण श्री सुबोध उनियाल जी व डॉ. धन सिंह रावत जी के साथ देवप्रयाग के दौरे पर जा रहा हूँ। सरकार पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उनकी हर संभव मदद की जायेगी।