उत्तराखंड

मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव में जगजीत महामंत्री और नागेंद्र उनियाल बने कोषाध्यक्ष

मसूरी। मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव में जगजीत कुकरेजा महामंत्री व नागेंद्र उनियाल कोषाध्यक्ष चुने गए। कुलड़ी स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर सभागार में दो पदों के लिए हुए मतदान में 867 व्यापारी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। दोनों पदों पर आमने सामने की टक्कर थी। महामंत्री पद पर जगजीत कुकरेजा ने भरत कुमाईं को 140 मतों से पराजित किया। जगजीत कुकरेजा को 495 व भरत कुमाईं को 355 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर नागेंद्र उनियाल ने राजेश गोयल को 207 मतों से मात दी। नागेंद्र उनियाल को 527 व राजेश गोयल को 320 मत मिले। 35 मत अवैध पाए गए। अध्यक्ष पद पर रजत अग्रवाल पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

कैंट बोर्ड के जल्द होंगे चुनाव, आरक्षण तय

देश की अन्य छावनियों के साथ ही देहरादून व क्लेमेनटाउन कैंट बोर्ड के चुनाव भी अब जल्द होंगे। रक्षा मंत्रलय ने चुनाव की पहली कड़ी के तहत कैंट बोर्ड के आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है। छावनी परिषद देहरादून के आठ में तीन वार्डो को महिला और एक वार्ड को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि क्लेमेनटाउन में सात में दो वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। वार्ड आरक्षण की अधिसूचना के साथ ही माना जा रहा है कि अब जल्द ही कैंट बोर्ड चुनाव की घोषणा हो जाएगी।

बता दें कि छावनी परिषद देहरादून प्रदेश में ए श्रेणी का एकमात्र कैंट है। इसके तहत गढ़ी-डाकरा व प्रेमनगर क्षेत्र के आठ वार्ड हैं। जिनमें वार्ड नंबर दो, चार व पांच महिला सभासदों के लिए आरक्षित किए गए हैं। जबकि वार्ड तीन एससी के लिए आरक्षित रहेगा।

यहां अभी तक वार्ड नंबर छह, सात और आठ महिला आरक्षित थे। इधर, क्लेमेनटाउन कैंट में वार्ड एक और चार महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इससे पहले वार्ड छह और सात महिला आरक्षित थे।

Related Articles

Back to top button