उत्तराखंड

फटी जींस के बयान से उत्तराखंड भाजपा भी असहज, ये बोल भी रहे हैं सुर्खियों में

देहरादून। जींस पर दिए गए विवादित बयान को लेकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत विपक्ष और महिला संगठनों के निशाने पर आ गए हैं। एक ओर जहां इंटरनेट मीडिया में इसे लेकर मख्यमंत्री को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाते हुए प्रदेश में जगह-जगह मुख्यमंत्री के पुतले फूंके और माफी मांगने की मांग की। असहज महसूस कर रही पार्टी ने उनके बचाव में मोर्चा संभाला। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी महिलाओं का पूरा सम्मान करती है, विपक्ष उनके बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत कर रहा है। हालांकि इस सबके बीच समाज का एक तबका इस बयान का समर्थन भी कर रहा है।

देहरादून में एक कार्यक्रम में दिया गया मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का बयान अब उनके लिए ही मुश्किल का सबब बनता जा रहा है। फटी जींस पर टिप्पणी से इंटरनेट मीडिया पर मुख्यमंत्री लगातार ट्रोल हो रहे हैं। ट्विटर पर अभी तक 36 हजार से अधिक लोग इस पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। मुख्यमंत्री के इस बयान को महिलाओं के पहनावों के प्रति संकीर्ण मानसिकता का द्योतक बताया जा रहा है। वहीं, उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन के बाद से मुद्दा तलाश रही कांग्रेस इसे हाथ से नहीं जाने देना चाहती। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा कि समय के साथ सांस्कृतिक परंपराओं में बदलाव आ रहा है। यह नया जमाना है। मुख्यमंत्री को मोदी में राम नजर आते हैं।

Related Articles

Back to top button